चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
कुबेरस्थान। स्थानीय पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बैटरी और पानी का पंप बरामद किया।
सीओ सदर कुंदन सिंह ने बताया कि कुबेरस्थान थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा से सटे कोहरवलिया गांव निवासी गोलू राजभर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
बुधवार की सुबह पुलिस ने गोलू को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू की तो उसके पास से तीन बैटरी और पांच पंप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।