बालू खनन स्थल पर कार्रवाई करतीं एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और राजस्व विभाग की टीम।
- फोटो : KUSHINAGAR
बालू घाटों पर छापा, नावें तोड़ीं
कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र में बिना अनुमति के बालू खनन की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ कई जगह छापा मारा। वहां मिलीं नावें तोड़वा दीं और उन्हें नदी में डूबो दिया गया।
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने मदरहवा, टेड़ियावा एवं कारी घाट पर छापा मारा, जहां दो नावें मिलीं। उन्हें जेसीबी से तोड़वाकर नदी में डुबवा दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विष्णुदेव पांडेय, लेखपाल मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, राहुल दीक्षित, सतीश कुशवाहा आदि मौजूद थे।