लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के एक गांव में 30 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरने की घटना के बाद आरोपी युवक गांव से फरार है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों की तीन चार साल से बातचीत चल रही थी। आरोपी महाराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
आरोपी उसी गांव में अपने मामा के घर रहकर चौराहे पर एक किराना की दुकान संचालित कर रहा था। गांव में 500 मीटर की दूरी पर एक घर है। तीन चार वर्षों से एक दूसरे के संपर्क में थे। इस बात की जानकारी नाबालिग लड़की के परिजनों को नहीं थी। युवक ने मौका देखकर 30 अक्टूबर को दिन में लड़की के घर में घुसकर नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। पांच नंबर को पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसपर रामकोला पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में रामकोला एसओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही हैं। आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।