उजारनाथ। बिहार से अपहृत युवती को नवादा पुलिस ने पटहेरवा के एक ईंट-भट्ठे से बरामद किया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम युवती को साथ ले गई। पुलिस के अनुसार तीन माह पूर्व उसका अपहरण गांव के ही एक युवक ने किया था। इस मामले में युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
नवादा जिले के पकड़ी बरवा थाने के एक गांव निवासी विकास मांझी के खिलाफ युवती के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नवादा बिहार से पुलिस टीम पहले राजस्थान गई थी। वहां उसे पता चला कि आरोपित युवक, युवती के साथ पटहेरवा के गांव मठिया स्थित एक ईंट भट्ठा पर अपने पिता शैलेंद्र मांझी पास चला गया है। उसके बाद पटहेरवा आई बिहार पुलिस ईंट भट्ठे पर युवक के पिता के पास पहुंची। यहां युवक का पिता चार माह से ईंट बनाने का कार्य करता है। टीम ने आरोपित युवक सहित युवती को बरामद कर लिया और अपने साथ लेकर नवादा चली गई।