कसया। क्षेत्र के टेकुआटार पकड़ी टोला में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया है। हादसे में पहले तीन वर्षीय मासूम की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार को परीक्षा दिलवाकर लौट रहीं अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में शामिल 20 वर्षीय गुंजन उर्फ संस्कृति का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसने भी दम तोड़ दिया।