पडरौना। क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर जिले में संचालित आबकारी की दुकानों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस विशेष अवसर पर जिले में संचालित दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होंगी।यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर्व पर 25 दिसंबर और नववर्ष के मौके पर 30 व 31 दिसंबर को जनपद में संचालित सभी आबकारी दुकाने सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इन तिथियों को छोड़कर शेष सामान्य दिनों जिले में आबकारी दुकानों का संचालन पूर्व निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही किया जाएगा।