बेलही में मृतक हरेंद्र के रोते बिलखते परिजन।
सुकरौली। हाटा कोतवाली के अवरवां गांव के बेलही ग्रामीण के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला। परिजनों ने देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हाटा कोतवाली के बेलही के रहने वाले हरेंद्र का शव गांव से कुछ दूर परसिया स्थित एक बगीचे में मंगलवार की सुबह लकड़ी के लिए गया था। उसी गांव के एक युवक ने हरेंद्र के गांव के लोगों को फोन से बताया की वह अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर परिजन गांव के लोगों के साथ बागीचे में पहुंचे और हरेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाई है। इस मामले में घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दिया है। हरेंद्र के पिता श्यामसुंदर मजदूरी करते हैं।