खडडा। नारायणी नदी के पनियहवा पुल पर बीते शु्क्रवार की शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। काफी छानबीन के बाद मृतक युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी रमेश चौबे (38) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की। पुलिस की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया घटना की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है। इस संबंध में सालिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अजय यादव ने कहा कि विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।