सीताराम चौराहा। दुदही ब्लॉक के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया बाजार स्थित शिवमंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ शनिवार को श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यज्ञ मंडप से पीतवस्त्रधारी कन्याएं, महिला व श्रद्धालु सिर पर कलश रख यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज व हर-हर महादेव के जयकारों से भक्ति का वातावरण बना रहा। कलश यात्रा शिवमंदिर से निकलकर दुमही के रामगढ़ स्थित देवामन सरोवर पर पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित अनूप नारायण शुक्ल व प्रदीप तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाए।