फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को पुलिस को सौंपा

Fri, 09 Feb 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के बनिया टोला में बुधवार रात करीब 9:30 बजे चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी युवक गांव का ही निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रामअशीष गुप्ता के मकान में बुधवार रात पीछे के दरवाजे से घर में युवक घुस गया। राम अशीष गुप्ता की पत्नी ज्योति देवी दरवाजा बंद करने गईं, तो युवक को पानी का मोटर खोलते देख शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पहुंचे परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। रामकोला एसओ राजू सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक को पुलिस को सौंपा है। परिजन युवक पर चोरी का आरोप लगा रहे थे। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद

00
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बीते पांच फरवरी की दोपहर 12 बजे एक घर से बाक्स में रखे 50 हजार रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार निवासी अनिरुद्ध तिवारी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि बीते पांच फरवरी की दोपहर 12 बजे घर पर कोई नही था। इसका लाभ लेकर चोर उनके घर में घुसे और बक्से में रखा पचास हजार रुपये नगद उठा ले गए। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें