फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर बिछड़े बच्चे को युवक ने परिजनों को सौंपा

Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन से उतरे एक परिवार का तीन वर्षीय बच्चा बिछड़ गया। उसे ढूंढ़ने के लिए परिजन करीब आधे घंटे परेशान रहे। रेलवे के ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी बच्चे के गुम होने की सूचना प्रसारित की गई। इसी बीच एक युवक रोते हुए बच्चे को बाइक से लेकर स्टेशन पहुंचा और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे लालकुआं से हावड़ा जाने वाली समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तमकुहीरोड पहुंची। ट्रेन से पंजाब से आ रहा परिवार स्टेशन पर उतरा। उनमें एक बुजुर्ग, दो युवक, एक महिला और एक तीन वर्ष का बच्चा था। स्टेशन पर उतरे परिवार के लोग सामान एकत्र करने लगे। उनका ध्यान बच्चे से हट गया और बच्चा दूसरे यात्रियों के साथ प्लेटफार्म के पूरब दिशा की ओर निकल गया। परिवार के लोग स्टेशन और उसके बाहर बच्चे को ढूंढ़ने लगे। बच्चे की मां भी बदहवास होकर बच्चे को इधर उधर खोजने लगी। परिवार के लोगों ने बच्चे के लापता होने की सूचना दी तो रेल कर्मचारियों ने बच्चे के गुम होने सूचना प्रसारित की। उधर, स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक की ओर रोते हुए एक बच्चे पर नजर एक युवक की पड़ी तो, वह संदेह के आधार पर बाइक से लेकर स्टेशन पहुंचा, जहां बच्चे के परिवार से मुलाकात हुई। युवक ने उस बच्चे को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें