दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ के टोला खलवापट्टी में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने करीब आधा दर्जन छठ वेदियां तोड़ दी। लोगों की सूचना पर रात में ही आई पुलिस मौके पर मौजूद चार बाइक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने गांव की चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पाबंद की कार्रवाई में जुटी है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ के खलवापट्टी टोला में सड़क किनारे काफी पहले से छठ की वेदी बनी है। शनिवार की रात अराजक तत्वों ने करीब आधा दर्जन छठ वेदियों को तोड़कर किनारे रख दिया। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और वहां मौजूद चार बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई, वहीं इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पाबंद की कार्रवाई में जुटी है।