फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टाॅवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा युवक

विज्ञापन
फाजिलनगर में पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर आत्म हत्या करने चढ़ा युवक। संवा
विज्ञापन
- फाजिलनगर कस्बे में सुबह करीब सात बजे की घटना
विज्ञापन

- पुलिस पर मोबाइल छीनने का लगा रहा था आरोप, लौटाने पर नीचे उतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। वार्ड नंबर-छह निवासी साहब हुसैन शनिवार सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। साहब पुलिस पर मोबाइल छीनने का आरोप लगा रहा था। टॉवर पर युवक के चढ़ने की बात इलाके में फैल गई। देखते-देखते वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने उसकी मां को मोबाइल वापस देने और कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह नीचे उतरा।
शनिवार को सुबह लगभग सात बजे कस्बे में स्थित एक मोबाइल टाॅवर पर साहब हुसैन को कुछ लोगों ने चढ़ते हुए देखा। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अभी लोग कुछ समझ पाते साहब टाॅवर के ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया। वहां से तेज आवाज में पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने और फाजिलनगर चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। साथ ही उसने खुदकुशी की धमकी देनी शुरू कर दी। उसकी आवाज सुनकर धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग जुट गए। युवक का आरोप था कि पुलिस उसका मोबाइल छीन लेती है और पैसे लेकर लौटाती है। इसके अलावा अन्य आरोप भी लगाता रहा। वह लगातार कूदने की धमकी दे रहा था। टाॅवर इतना ऊंचा है कि युवक का चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा। फाजिलनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने भी आश्वासन दिया। इसके बाद युवक धीरे धीरे नीचे उतरा। जब तक लोग उसके पास जाते, वह भीड़ के बीच से कहीं निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह का कहना है कि पूर्व में युवक को पुलिस चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अभी कुछ दिन पहले कस्बे की सब्जी मंडी में कुछ गुमटियों का ताला टूटा था, जिसके संबंध में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप निराधार है। पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि युवक नशे का आदी है। परिवार के लोग भी उससे परेशान रहते हैं। देर रात वह सड़क पर घूमते हुए मिला था। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। युवक का मोबाइल उसकी मां को दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें