फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्करों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार की देर रात कुकुत्था नदी के घाघी पुल के पास मुठभेड़ में हुए थे गिरफ्तार
विज्ञापन


पडरौना। कुकुत्था नदी के घाघी पुल के पास शुक्रवार रात हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों इनामी पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दस बजे हुए पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी कसया के बतरडेरा का राजू यादव को गोली लगी थी। वहीं 50 हजार का इनामी शामली के कांधला निवासी मो. हाजी माजिद को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार व असलहे बरामद किया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का प्रयास, अवैध असलहा रखने आदि की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को जेल भेजा गया। पशु तस्करों को चिह्नित कर आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें