चीनी मिल के मजदूरों की समस्या पर जीएम से बातचीत करते विधायक विवेकानंद पांडेय।
प्रबंधन पर लगाया स्थानीय श्रमिकों से भेदभाव का आरोप
विधायक के आश्वासन पर काम पर लौटे मजदूर, शुरू हुई पेराई
खड्डा। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के श्रमिकों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए करीब एक घंटे तक मिल का संचालन ठपा कराकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे विधायक ने मजदूरों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर काम पर लौटे और मिल में पुन: पेराई का कार्य शुरू हुआ
सोमवार को चीनी मिल के श्रमिक गन्ने की पेराई बंद कर मिल के गेट पर धरना देने लगे। श्रमिकों का कहना था कि प्रबंध तंत्र स्थानीय श्रमिकों के साथ भेदभाव करता है। मजदूरों ने साप्ताहिक अवकाश देने, वेतन बढाने, हर वर्ष श्रमिकों में से कुछ को मिल में स्थाई नौकरी में समायोजित करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। इसकी सूचना पर पहुंचे विधायक विवेकानंद पांडेय ने जीएम योगेश राठी से वार्ता कर श्रमिकों की मांगों को जायज बताते हुए पूरी कराने के लिए कहा।
इस पर जीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि मजदूरों की सभी उचित मांगों पर विचार कर पूरा कराया जाएगा। इसके बाद श्रमिक काम पर लौटकर पेराई शुरू किया। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।