फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे के साथ पति के घर के बाहर तीसरे दिन भी बैठी रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच चित्रगुप्त नगर में लाडली जायसवाल अपने 18 माह के बेटे के साथ पति के घर के दरवाजे पर तीसरे दिन शनिवार को भी बैठी रही। महिला का कहना है कि वह ससुराल में ही रहेगी। अगर उसे यहां नहीं रहने दिया गया तो वह मर जाएगी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसकी शादी 25 फरवरी 2024 को प्रेम चन्द्र जायसवाल से हुई थी। पति से विवाद के बाद कुछ माह पहले पंचायत हुई थी। इसके बाद वह छह माह के लिए अपने पिता के घर लखुआ थाना खड्डा चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह बच्चे के साथ ससुराल लौटी। तब पति, सास और ससुर ने उसे धक्का देकर बाहर कर दिया और घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए।
पुलिस पहले दिन से मौके पर पहुंच रही है और महिला को समझा रही है लेकिन महिला का कहना है कि वह कहीं नहीं जाएगी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। दोनों तरफ से न्यायालय में वाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें