फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी चली गई मायके तो फंदे से झूला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी चली गई मायके तो फंदे से झूला युवक
विज्ञापन

आत्महत्या करने के पहले युवक ने घर में की तोड़फोड़
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोइती बीरबल छपरा टोला में शुक्रवार की रात फंदे से झूलकर युवक ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने के पहले युवक ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वह छत में लगे पंखे में फंदा लगाकर लटक गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मामूली विवाद से नाराज होकर युवक की पत्नी अपने दो बच्चों संग मायके चली गई थी।
शुक्रवार रात सिसवा गोईती टोला बीरबल छपरा निवासी धनवंत गुप्ता (30) कहीं से घूमकर घर आए। घर में आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसकी सूचना परिजनों ने प्रधान लल्लन को दी। प्रधान उनके घर पहुंचे। धनवंत को समझाबुझाकर लौट गए। रात में करीब साढ़े 10 बजे धनवंत अपने कमरे में सोने की बात कही। भीतर से कुंडी बंद करके वह फंदे से झूल गए। किसी अनहोनी की आशंका में जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। ताकझांक करने पर उनका शव लटकता नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम संग पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धनवंत अपने तीन भाइयों और पिता से अलग रहते थे। पति से विवाद होने पर कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी उर्मिला अपने बच्चों संग मायके चली गई थी। लोगों ने आशंका जताई कि इसी वजह से युवक ने खुदकुशी की है।
इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की सूचना पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें