फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 28 Dec 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुही-अहिरौलीदान मार्ग स्थित चखनी दुक्खी मिश्र गांव के पास गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पत्नी की मौत हो गई। दूसरी ओर मौका पाकर ट्रक चालक घटना स्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गया। मैरवा निवासी 35 वर्षीय सर्वेश पांडेय शनिवार की दोपहर करीब एक बजे 28 वर्षीय पत्नी पलक मिश्रा को बाइक से परीक्षा दिलवाकर घर जा रहे थे। चखनी दुक्खी मिश्र गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पलक की मौत हो गई। तमकुहीराज पुलिस ने गन्ना लदे ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें