फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में दो पर प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। न्यायालय के आदेश पर खड्डा पुलिस ने मारपीट के मामलों में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया था कि 24 फरवरी को उनके पट्टिदारों ने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की। बचाव करने आए बेटे को भी आरोपियों ने मारा पीटा और उनके दरवाजे पर मढ़ाई के लिए रखे सरसों की फसल उठा ले गए। इसकी शिकायती कई बार स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। कोर्ट के निर्देश पर हनुमानगंज पुलिस ने आरोपी मोहन गोंड व विरेंद्र गोंड के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें