फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फिर बदला मौसम का मिजाज, हुई बूदाबांदी

Sun, 13 Apr 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शुक्रवार को दिन भर हुई धूप के बाद शनिवार की सुबह एक बार फिर मौसम खराब हो गया। कुछ देर तक बूंदाबादी होने के बाद बंद हो गया, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाने की वजह से बारिश होने की आशंका बनी रहती। इसके चलते किसान गेहूं की मड़ाई टाल दिया। मौसम विभाग ने भी आगामी 15 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। बुधवार की देर रात तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाने के साथ मौसम खराब हो गया। बृहस्पतिवार की भोर से शुरू हुई बूंदाबादी पूरे दिन जारी रहा। जिले के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, लेकिन गनीमत रहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। पूरे दिन रूक-रूक कर हुई हल्की बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह भीग गई, जिससे उसकी मड़ाई रूक गई। शुक्रवार की सुबह समय से धूप निकला तो किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों का कहना था कि यदि दो से तीन दिन तक मौसम साफ रहा तो गेहूं की फसल खराब होने से बच जाएगी, लेकिन शनिवार की सुबह पुन: आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। इसे देख किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई। गनीमत रहा कि बूंदा बादी कुछ देर बाद ही बंद हो गया। लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिससे मौसम सुहाना बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी जिले के मौसम का पूर्वानुमान में 15 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ 20 से 30 एमएम बारिश होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें