फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी नीचे आया

Sun, 26 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी का रुख फिलहाल शांत है। वाल्मीकिनगर बैराज से पानी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक से नीचे आने के बाद खड्डा क्षेत्र के भैंसहा गेज स्थल पर शनिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 94.80 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु (95.00 मीटर) से 20 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

इससे तटवर्ती और बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।शनिवार को वाल्मीकिनगर बैराज से पानी का डिस्चार्ज दिनभर धीरे-धीरे बढ़ता रहा। सुबह छह बजे 73,400 क्यूसेक, सुबह आठ बजे 81,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो दोपहर 12 बजे तक स्थिर रहा। इसके बाद दोपहर दो बजे डिस्चार्ज बढ़कर 83,900 क्यूसेक और शाम चार बजे 90,600 क्यूसेक हो गया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कम हो रहे डिस्चार्ज के कारण गंडक नदी का जलस्तर भी घटा है। इसके चलते छितौनी तटबंध पर पानी का दबाव काफी कम हो गया है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। सिंचाई एवं बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा होने पर बैराज से पानी का डिस्चार्ज अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें