फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में गांववालों का हंगामा

Tue, 29 Mar 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज । क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के लोगों के लोगों ने तहसील परिसर में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। गांववालों का आरोप था कि कोटेदार के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


लोगों ने कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। गांववालों का आरोप था कि होली के मौके पर अधिकांश उपभोक्ताओं को चीनी और राशन नहीं मिला था। इससे नाराज लोगों ने कोटे की दुकान पर हंगामा भी किया था। लोगों का कहना था कि एसडीएम एवं पूर्ति निरीक्षक से मिलकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।

गांववालों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत गए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, कार्रवाई नहीं होने से नाराज गांववालों ने पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर पहुंच कर हंगामा किया। जुनेरा खातून, आशमा, जायदा खातून, नजमा, चिलरी देवी, उषा देवी, बासमती, जलोतिया देवी, गुड़िया, रंगोती आदि का आरोप था कि कोटेदार ने होली के मौके पर उन्हें चीनी और राशन नहीं दिया।
विज्ञापन


कलावती, मीना, आरती, पार्वती, राधिका, किशोरी, मनोरमा, इंद्रावती, सुरसती आदि ने चीनी एवं मिट्टी के तेल की तेल की तौल में घटतौली का आरोप भी लगाया। उधर, पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज विजय राय ने हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद लोगों ने हंगामा बंद किया। प्रदर्शन में श्रीकृष्णा यादव, सुल्तान, सगीर आलम, कमरूल होदा, रविन्द्र पासवान, अयूब कुरैशी, सुदामा पटेल, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें