हाटा। निकाय चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित उड़न दस्ता और सर्विलांस टीम के साथ एसडीएम ने सोमवार को हाटा के विभिन्न चौराहों पर वाहनों की जांच की। इस टीम ने बिना अनुमति के दो पहिया वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार करने वालों को पकड़ लिया और वाहनों से लाउडस्पीकर व झंडे व पोस्टर उतरवा दिए।
एसडीएम विपिन कुमार ने उड़न दस्ता प्रभारी बीईओ घनश्याम वर्मा और सर्विलांस टीम प्रभारी एसआई अरविंद कुमार की संयुक्त टीम ने सोमवार को हाटा के बाघनाथ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। टीम ने दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की तालाशी ली। इस दौरान कई ऐसे दो पहिया वाहनों पकड़ा गया, जिस पर स्टीकर, झंडा और छोटे लाउडस्पीकार लगाकर प्रचार करिया जा रहा था।
टीम ने इन दो पहिया वाहनों से सभी प्रचार के साधनों को उतरवाकर उन्हें ऐसा फिर नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। टीम ने तलाशी और जांच अभियान की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई।
एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि टीम के तलाशी लेने का उद्देश्य चुनाव में प्रलोभन के लिए प्रयोग होने वाले शराब, रुपये और अन्य साधनों को रोकने की है। आचार संहिता के दौरान तय सीमा से अधिक नकदी लेकर आने जाने पर रोक है। इसकी तरह से अवैध रूप से प्रचार सामग्री भी मिलने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा।