फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

Thu, 01 Dec 2016 11:53 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने एड्स का सिंबल बनाकर जागरूक किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय एड्स दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। इस दिन विद्यालयों में गोष्ठी का आयोजन कर एड्स के विषय में छात्रों को जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों ने एड्स का सिंबल बनाकर जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र की ओर से एड्स जागरुकता रैली निकाली गई। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज से शुरू हुई यह रैली रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक होते हुए सुभाष के रास्ते पुन: हनुमान इंटर कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीपी नरसरिया, नितेश राय, विशाल जायसवाल, विवेक यादव, कमलशंकर पांडेय, दीपक दुबे सहित कई लोग शामिल हुए। 
नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ने भी एड्स दिवस मनाया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि एड्स रोकने के दो उपाय हैं। एक भारतीय ब्रह्मचर्य एवं संयम का पालन किया जाए और दूसरा कंडोम सहित अन्य उपाय। इस कार्यक्रम में डॉ. रामनरेश दुबे, डॉ. दुक्खी शुक्ल, डॉ. सौम्या श्रीवास्तव, डॉ. अरुण प्रताप ङ्क्षसह, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु प्रजापति, अनुराधा, कंचन, देवंती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बोदरवार स्थित भगवंत पांडेय पीजी कालेज परिसर में एड्स दिवस मनाया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. डीआर मौर्य ने एड्स सुरक्षा विषय पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में डॉ. सुनील पांडेय, अवधेश उपाध्याय, हिमांशु त्रिपाठी, शांभवी मिश्र, सोनी यादव, प्रियंका त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, संजीव, दिलीप, सुभाष उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें