सीताराम चौराहा। तमकुहीराज क्षेत्र के राजापाकड़ ग्राम अंतर्गत गोपलापट्टी स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को भव्य तरीके से श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। जलाभिषेक के निमित्त जलयात्रा मंदिर परिसर से आरंभ हुई। शिवभक्ति गीतों से गुंजायमान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच श्रद्धालु सज्जित दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर सवार होकर नारायणी एवं बांसी नदियों के पवित्र संगम चैनपट्टी पहुंचे।