पडरौना। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किया गया है। इसके लिए निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी भाषा तथा गणित पर आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। ये बातें एआरपी सुबोध शुक्ला ने कही। वे बुधवार को बीआरसी सभागार में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के तीसरे शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कक्षा में बच्चों को घर की भाषा में विषयगत जानकारी दी। एफएलएन के तहत मैं करूं, हम मिलकर करें और तुम स्वयं करो, सीखने की प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सभी बच्चों को बुनियादी भाषा तथा गणित में निपुण करना है।