फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 को शुरू होगा दो दिवसीय मठिया मेला, 25 से होगी रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। मठिया बुजुर्ग गांव में मठिया मेले के 98वें आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार की शाम को गांव में बैठक हुई। इसमें मेला की तैयारियों पर चर्चा कर उसको सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मेला संयोजक/सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने पैतृक निवास पर पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें मेले की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि मठिया मेला क्षेत्र सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसकी परंपरा और गरिमा को बनाए रखते हुए आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी लोग आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने बताया कि रामलीला 25 अक्तूबर से शुरू होगा। 30 अक्तूबर को रावण दहन और 31 अक्तूबर को कुश्ती आयोजित किया जाएगा। बैठक का संचालन कुणाल राव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अनुज दुबे, गोरख यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, संतोष यादव, दिग्विजय शर्मा, अनुपम दूबे, परशुराम जायसवाल, राजन गौड़, प्रेम सिंह, विनय सिंह, विनय मिश्रा, अंकित सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें