नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को सुबह पनियहवा की ओर से आ रहा ट्रैक्टर चालक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, वह सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों से जा टकराया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। संवाद