कप्तानगंज । स्थानीय कस्बे के किसान चौक पर बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। क्षेत्र के इंदरपुर गांव के 35 वर्षीय व्यासमुनि और 55 वर्षीय राम प्रताप पुत्र राम आधार जो देर शाम को कप्तानगंज कस्बे से घर लौट रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने किसान चौक पर ठोकर मार दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।