तमकुहीरोड। सेवरही में मंगलवार को हनुमान सेवा समिति की ओर से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कस्बा में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेवरही कस्बा में हनुमान सेवा समिति की ओर से मंगलवार को हनुमान झांकी और भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के पहले चेयरमैन सोनिया जायसवाल,पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, शंकर साहू, डॉ. राजेश गुप्ता, मायाशंकर निर्गुणायत, मिंटू रौनियार, विकास मिश्र आदि ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। यह शोभा यात्रा शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान कुटी से निकल कर चनरी चौराहा, गांधी नगर, राजेंद्र नगर, किदवई नगर आजाद नगर, रामजानकी चौराहा, माल गोदाम चौक आंबेडकर नगर, तुलसी नगर, जवाहर नगर, रेलवे स्टेशन चौक, मालवीय नगर, महाराणा प्रताप चौक होते हुए पुनः हनुमान कुटी पहुंचा, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ। आयोजक मंडल से जुड़े लोगों ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग घर-घर दीपावली मनाए और हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ करें।
इस दौरान रमेश ब्याहुत, पप्पू जायसवाल, संतोष वर्मा, गणेश सोनी, ओमप्रकाश मद्धेशिया, डॉ. बाबूलाल गुप्ता, शुकदेव रौनियार, नंदलाल जायसवाल, अजय गुप्ता, आदित्य वर्मा, ब्यास निषाद, राजेश जायसवाल, सुधीर तिवारी, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।