फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में घुसकर बकरे को उठा ले गया बाघ, बाल-बाल बचे सगे भाई

Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बाघ का दिखा पदचिह्न।संवाद
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के कोपजंगल गांव के छपिया टोला में एक निर्माणाधीन घर में बुधवार की रात झोपड़ी में सो रहे सगे भाइयों पर बाघ ने हमला कर दिया। दोनों भाई बाल-बाल बच गए, लेकिन तख्त के पास बंधे बकरे को बाघ उठा ले गया। लोगों का शोर सुनकर कुछ दूरी पर बाघ बकरे का शव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

खेतों में मिले पदचिह्न से स्पष्ट हो रहा है कि बाघ के साथ उसका शावक भी था। वन विभाग की टीम ने रेंजर के साथ मौके पर पहुंचकर कांबिंग की। बाघ के अचानक हमले से गांव वालों में दहशत है। खड्डा थाना क्षेत्र के कोपजंगल के टोला छपिया में मुकेश पाल का निर्माणाधीन मकान है। इसमें झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार की रात को झोपड़ी में भोजन करने के बाद मुकेश पाल के भाई राकेश व दुर्गेश सोने चले गए। तख्त के पास तीन बकरी भी बंधी थीं। इसमें एक बकरा भी था।
अचानक झोपड़ी तोड़कर बाघ घुस गया और एक बकरे को खींच ले गया, जबकि सगे भाई बाल-बाल बच गए। भाइयों के शोर मचाने पर परिजनों की नींद खुल गई और सभी लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें