फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मोबाइल फोन छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का मोबाइल फोन छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन

गंगुआ बाजार। बाजार से पैदल घर रहे एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने समउर बाजार स्थित पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी आशीर्वाद जायसवाल शुक्रवार की देर शाम गंगुआ बाजार से पैदल ही घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी की कॉल आने पर वह मोबाइल फोन से बात करने लगे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। उनमें से एक ने उनका मोबाइल छीन लिया, फिर दोनों भाग गए। आशीर्वाद के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की सूचना समउर बाजार पुलिस चौकी पर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें