संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रहसूजनोवीपट्टी से तिरमुहानी घाट तक जाने वाली सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पांच माह पहले इस सड़क की मरम्मत का टेंडर हो चुका है। अब लोगों की चिंता है कि बरसात में लोग सड़क के गड्ढे में गिरकर घायल होंगे।
प्राथमिक विद्यालय रहसूजनोवीपट्टी से तिरमुहानी घाट तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। इस समय काफी टूट चुकी है। सड़क में जगह-जगह गढ्ढे हो गए हैं। सड़क के ऊपर की महीन गिट्टियां उखड़ कर सड़क के दोनों किनारों पर लग गई हैं। यह सड़क इस कदर टूट है कि उस पर कोई भी चार पहिया वाहन चालक जाने से कतराते हैं।
प्रधान प्रतिनिधि मार्कंडेय प्रसाद गौंड, अरविंद सिंह, बिनेसर कुशवाहा, व्यास प्रसाद, इंद्रासन भगत, नंदकिशोर कुशवाहा, मनकेशर अंसारी, रामप्रवेश ने बताया कि हम लोग इसी सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। दो पहिया वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन पैदल चलना काफी कठिनाई भरा होता है।
सड़क विशेष मरम्मत कार्य के अंतर्गत स्वीकृत है। सड़क की मरम्मत में देरी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-मृत्युंजय कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग