फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर ब्लॉक में खुलेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होगी। इससे मरीजों को रक्त, यूरीन सहित कई तरह की जांच की सुविधा मिलेगी।

जिले के बड़े अस्पताल में मरीजों का दबाव कम करने के साथ स्थानीय स्तर पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जा रही है। 47 लाख रुपये से एक यूनिट का निर्माण होगा। जिले के 14 ब्लॉकों में हेल्थ यूनिट बनेंगी। इसकी पहल स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन की तलाश की जाएगी। पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने से लोगों को जांच के लिए बड़े अस्पतालों के तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000

अलग होगी स्टॉफ की तैनाती
पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए अलग से स्टॉफ की तैनाती होगी। एक लैब टेक्नीशियन के साथ दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिट में तैनात किया जाएगा, जो मरीजों की जांच करेंगे।





0000000

जिले के ब्लॉकों में हेल्थ यूनिट की स्थापना होनी है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें