फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डूभा में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम

Fri, 12 Sep 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही ब्लॉक के डूभा गांव में विकास कार्यों की निरीक्षण के लिए टीम बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। टीम ने शिकायतों का बिन्दुवार जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की तरफ से गठित जांच टीम ने गांव पहुंचकर मनरेगा, राज्यवित्त व अन्य मदों से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व अन्य मानकों की जांच की। गांव के एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र सौप ग्राम सभा में कराए गए। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने दो वर्ष पूर्व जनसूचना अधिनियम के तहत विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा था, जो उन्हें नहीं दिया गया। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व जेई एमआई आदि की टीम गठित की थी। टीम ने सड़क, पुलिया और काउ शेड आदि का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान टीम के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जांच टीम ने कहा कि उन्हें कुछ खामियां मिली हैं। वे इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। बीडीओ सेवरही विद्यासागर गुप्ता ने बताया जांच टीम ने गांव में कराए कार्यों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है। यदि विकास कार्यों में अनियमितता पाई जाएगी, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें