फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आक्रोश जताते लोग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार।  सिंगहा चौराहे पर पर्ची की मांग को लेकर किसानों ने रामकोला चीनी मिल पर जा रही गन्ना लदी चार बड़ी ट्रालियों को रोक दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे गन्ना पर्यवेक्षक को भी किसानों ने अपने साथ बैठा लिया और चीनी मिल के अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। देर शाम मिल के उप गन्ना प्रबंधक अरुण सिंह के आश्वासन पर किसान शांत हुए। 
विज्ञापन


रामकोला चीनी मिल का एक गन्ना क्रय केंद्र सिरसिया में है। बुधवार को दोपहर बाद यहां से किसानों का तौल हुआ गन्ना बड़ी ट्रालियों से मिल को भेजा जा रहा था। सिंगहा चौराहे पर गन्ना कि सान संजू शाही के अगुवाई में तुफानी, फूलचंद, तुलसी, सुलेमान, किताबुद्दीन, रामप्यारे, इंद्रदेव, रामप्रीत, चांद, बुनेला, जलील, मोबिन, जलेखा, अजमुद्दीन, इंताज, शिवपूजन, सुरसती, मंगल, सिकंदर, बदरी, उसलुम, राजू, रधई, जित्तन, रामसुभग, गोबरी, बृजमोहन, मुस्तकीम, शाकिर रेयाज आदि ने इन गाड़ियों को रोक लिया। इन किसानों का कहना था कि मिल प्रबंधन की मनमानी के चलते किसानों को समय से तौल पर्ची नहीं मिल पा रही है। मौके पर पहुंचे गन्ना पर्यवेक्षक को भी किसानों ने अपने साथ बैठा लिया। देर शाम चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक अरुण सिंह यहां पहुंचे और किसानों को समय से तौल पर्ची दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद चारों गाड़ियों को चीनी मिल पर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें