फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर जाम के नाम रही शहर की सड़कें

Mon, 06 Feb 2017 11:39 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को शहर के बीच से होकर गुजरने वाले एनएच पर दिन भर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पुलिस जाम हटाने के प्रयास में लगी रही।
विज्ञापन

लगन और विधानसभा चुनाव के चलते पडरौना नगर में भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को दिन भर शहर में जाम लगता रहा। सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच इतनी भीड़ रही कि जाम में फंसे लोग परेशान रहे। बिल्डिंग मैटेरियल्स, गन्ना और ईंट लदे वाहनों के चलते भी राहगीरों को आने जाने में दिक्कतें हो रही थीं। पुलिस के जवानों ने वाहनों के लिए रास्ता खाली कराया, तब जाकर जाम से लोगों को निजात मिली। दोपहर और शाम के वक्त भी यही स्थिति रही। पडरौना नगर के कसया रोड, कठकुइयां रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, जटहां रोड, धर्मशाला रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर लोगों को जाम के कारण दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें