मथौली। क्षेत्र के डुमरी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर माताओं ने बधाई गीत गाया। जबकि लोगों ने प्रभु की आकर्षक झांकी के दर्शन किए।
कथा वाचक पंडित आनंद ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और अन्याय अपने चरम पर पहुंचता है, तब धर्म की स्थापना और भक्तों की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा में श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और बधाई गीतों व जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। संवाद