जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल और पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के बीच हुए विवाद के मामले में पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कसया और खड्डा में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा वापस नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
दोपहर बाद सपा कार्यकर्ताओं ने कसया तहसील में एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल को ज्ञापन सौंपाकर कहा कि पूर्व राज्यमंत्री रहे राधेश्याम सिंह के खिलाफ पडरौना कोतवाली में फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है। जनहित के मामलों में लड़ाई लड़ने वाले राजनैतिक कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जाना उचित नहीं है। इस दौरान प्रेम प्रकाश दूबे, रामबदन विश्वकर्मा, राजन, साकिब, लियाकत अली, योगेंद्र पटेल, उमाशंकर आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
खड्डा में भी सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने 15 दिन में मुकदमा वापस नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। इस आंदोलन को देखते हुए सीओ खड्डा की अगुवाई में कई थाने की पुलिस मौजूद थी। इस दौरान सपा के खड्डा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव, ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव, ताहिर लारी, शेषनाथ यादव, मुन्ना राजभर ,जावेद मुर्तुजा, धीरज सिंह, अयोध्या यादव, नूरलैन कासमी, बरकात अली, सुनील यादव, झगरू गुप्ता, रामाश्रय गौड, बालगोविंद सिंह, अनवर अंसारी, नन्हें खां, इरशाद, अलाउद्दीन, शिवानंद द्विवेदी, दिनेश चौहान, लालजी, कौशल, पप्पू अंसारी आदि मौजूद रहे।