फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाक पर उंगली रखकर बार-बार सांसें चेक कर रहा था बेटा

Mon, 01 Jul 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाईवे पर हुई दुर्घटना में काल के गाल में समाए पंकज के साथ उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटा संजय भी अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने गए थे। परिवार के साथ दर्शन कर सभी खुश थे और श्रद्धालुओं के साथ बस से लौट रहे थे। हाटा के पास बाइक सवार को बचाने में बस फुट ओवरब्रिज से टकरा गई। हादसे ने संजय और मीरा को जीवन भर न भूलने वाला जख्म दे दिया। एक के सर से पिता का साया उठ गया तो एक का सदा के लिए सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद जब लोग पहुंचे और पंकज सहित सभी घायलों को हाटा सीएचसी पर पहुंचाया तो डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। लेकिन, मीरा को विश्वास नहीं हो रहा था कि पंकज अब इस दुनियां में नहीं रहे। वह बार-बार डॉक्टरों से उनका इलाज करने के लिए विनती कर रही थी। शव के पास मौजूद दस वर्ष के बेटे संजय को कुछ सूझ नहीं रहा था। वह बार-बार पिता की नाक पर उंगली लगाकर मां से बोल रहा था पापा की सांसें नहीं चल रही हैं। मीरा को डॉक्टरों से मनुहार करना और बेटे को ऐसा करता देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए। लोग भगवान को कोस रहे थे। घनी आबादी के बीच अचानक हादसा होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें