मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के साडेकलां से सोहरवलिया-पुरवा तक पिच मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई।
सोमवार को विधायक ने विधिवत पूजा के साथ सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में स्थित बीएम सिटी मार्ग से सटे साडेकलां ग्रामपंचायत से सोहरवलिया पुरवा मार्ग लंबे समय से बदहाल था। ग्रामीण काफी दिनों से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे। विधायक अनिल त्रिपाठी की पहल पर शान द्वारा 1100 मीटर लंबे सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही धन और मुक्त किया गया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के चौमुखी विकास के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह पहल की गई। संवाद