फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा सामाजिक कुंभ

Mon, 29 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पनियहवा पुल के पास मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजन संकल्प सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमे संतजन व प्रबुद्धजनों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को इस साल और भव्य बनाने की रणनीति बनाई गई। नारायणी सामाजिक कुंभ में कुशीनगर के अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी लोग शामिल होते हैं। सामाजिक कुंभ का आयोजन तीन दिन 16, 17 व 18 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

आचार्य रामानुज, अयोध्या ने कहा कि सनातन धर्म (हिंदू धर्म) का दुनिया में महत्व इसलिए है क्योंकि यह एक शाश्वत जीवन पद्धति है जो नैतिक मार्गदर्शन, आध्यात्मिक गहराई और सार्वभौमिक मूल्यों (सत्य, अहिंसा, करुणा) की शिक्षा देता है।
आचार्य शिवेंद्र महाराज वृंदावन ने सामाजिक कुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। कुंभ संयोजक मनोज पांडेय ने कहा कि आयोजन समिति से जुड़े सभी व्यवस्था के प्रमुख अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयत्नशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें