फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साफ रहेगा आसमान... तापमान में आएगी गिरावट

Wed, 27 Nov 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह में आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन मौसम के न्यूनतम तापमान में अभी और गिरवाट दर्ज की जाएगी। इस दौरान सुबह शाम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने कहा कि पूर्वानुमानित अवधि में आसमान साफ रहने और सुबह-शाम कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 85 से 92 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षित आर्द्रता 56 से 61 प्रतिशत के बीच रह सकता है। पूर्वानुमान के दौरान 03 से 06 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुया हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम के तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड बढ़ेगी। सुबह शाम टहलने वाले लोगों को सतकर्ता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें