खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव से सटे छितौनी जंगल के सरेह में एक गन्ने की खेत से एक बच्चे की खोपड़ी मिली है। सरेह में बकरी चराने गए बच्चों ने खोपड़ी देख शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस खोपड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। लोगों में चर्चा है कि दो माह पूर्व विशुनपुरा गांव से एक पांच वर्षीय बालक गायब हो गया था। संदेह है कि बरामद खोपड़ी उस बच्चे की ही हो।