फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News:लोहे के रॉड से पीटकर पीआरडी जवान की हत्या कर दी, जानिए कौन था? क्यों की हत्या- गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 11:05 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

छितौनी कस्बा चौराहे पर पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी(58) शनिवार की रात ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक विपिन वर्मा टहल रहा था। उसे देख पीआरडी के जवान ने टोका तो उस समय आरोपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके थोड़ी देर बाद वह लोहे की रॉड से पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद अगली सुबह चौराहे पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी कस्बा में ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान को मानसिक विक्षिप्त ने लोहे की रॉड से पीटकर उनकी जान ले ली। रात के वक्त मानसिक विक्षिप्त टहल रहा था, जिसेपीआरडी के जवान ने रात होने पर टहलने से टोका था। इसके थोड़ी ही देर बाद उसने पीआरडी जवान पर हमला कर दिया।

विज्ञापन



बताया जाता है कि लोहे की राड से जवान के सिर और चेहरे पर गंभीर रुप से हमला कर उन्हें घायल दिया। इस दौरान उनकी मौत भी हो गई।  सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि छितौनी कस्बा चौराहे पर पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी(58) पुत्र स्व. लालजी तिवारी निवासी करदह तिवारी टोला थाना खड्डा शनिवार की रात ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त विपिन वर्मा पुत्र राम विलास वर्मा निवासी छितौनी कस्बा थाना हनुमानगंज टहल रहा था। उसे देख पीआरडी के जवान ने टोका तो उस समय आरोपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके थोड़ी देर बाद वह लोहे की रॉड से पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी के सिर पर वार कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल जवान को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पीआरडी जवान की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी विपिन वर्मा को हिरासत में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें