निशान यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
कप्तानगंज। कस्बे के मंगल बाजार स्थित कोटकी माता परिसर में सोमवर को श्याम महोत्सव की शुरु हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से कस्बा में निशान यात्रा निकाली गई। कप्तांगनज कस्बा में श्याम महोत्सव के मौके पर मंगल बाजार स्थित कोटकी माता मंदिर से श्याम चालीसा खाटू बाबा के यश गान के साथ श्याम आरती हुई। इसके बाद कस्बा में निशान यात्रा निकाली गई। इस निशान यात्रा को कस्बा के चांदनी चौक, आजाद चौक, धर्मशाला रोड होते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण कराते हुए मंदिर परिसर ले जाया गया, जहां श्याम महोत्सव शुरू हुआ। निशान यात्रा के दौरान श्याम प्रशु, खाटू वाले श्याम बाबा के जय कारे से पूरा कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो उठा।