फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के मामले में दुकानदार ने एसपी से की शिकायत

Fri, 16 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा पर संचालित मोबाइल दुकान में हुई करीब दस दिन पहले हुई चोरी के मालमे में पीड़ित दुकानदार ने बृहस्पतिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने घटना के दस दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौरंगिया गांव निवासी रजनीश ओझा उर्फ लकी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे नौरंगिया तिराहा पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था।
दुकान से विभिन्न नामी कंपनियों के करीब 100 कीमती मोबाइल फोन गायब थे। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो अज्ञात चोर बोरी में मोबाइल भरकर फरार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की अभी तक पुलिस चोरी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें