पडरौना। नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा। जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा की। संवाद