सामूहिक रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
कसया। क्षेत्र के ग्राम सभा कुड़वा दिलीप नगर के टोला धन्नीपट्टी में नवनिर्मित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी रहे। सामूहिक रुद्राभिषेक में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ नगर के लोग भी शामिल रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सूर्यप्रभात, प्रसिद्ध समाजसेवी कालिंदी त्रिपाठी, सुधीर शाही, सुरेश गुप्ता, संजय राव, डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने रुद्राभिषेक किया।