फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमान जयंती पर शहर से गांव तक माता अंजनी के लाल के जयकारे

Fri, 03 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हनुमानगंज जयंती पर खड्डा नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : rajori news
विज्ञापन
पडरौना। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ श्रीराम भक्त हनुमान की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजकों ने कहीं शोभा यात्रा निकाली तो कहीं भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। जयश्रीराम के जयघोष से पूरा वातारण गूंज उठा। पडरौना शहर के प्राचीन महावीरी मंदिर परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं श्री रामचरितमानस पाठ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के सुभाष चौक स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं श्री रामचरितमानस पाठ का हवन पूजन कर समापन किया गया। इस दौरान राकेश मद्धेशिया, पंकज, अर्जुन, विशाल आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र में शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान कुटी, सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, गांधी नगर के राईस मिल स्थित हनुमान मंदिर और रामजनकी मंदिर पुलिस चौकी में रामचरित मानस, सुंदरकांड, हनुमान चालिसा के पाठ के साथ भजन कीर्तन आयोजित किए गए। इसी तरह राजपुर बगहा, जगदीशपुर, पिरोजहा, मिश्रौली, पिपराघाट, अवदान टोला, दौनहा, राजपुर खाश, टिकुलिया, बभनौली आदि गांव में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। अंत में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ।
विज्ञापन

खड्डा संवाद के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान सीताराम और भक्त हनुमान समेत अन्य देवी देवतओं की झांकी लोगों का मन मोह रही थी। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय की अगुवाई में निकली शोभायात्रा हनुमान मंदिर चौक पहुंची। वहां राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, संदीप श्रीवास्तव, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, मंदिर में हनुमान जी का अभिषेक कर सुंदरकांड का पाठ और भजन-कीर्तन किया। हवन पूजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
दुदही संवाद के अनुसार, गौरीश्रीराम मंदिर परिसर से हनुमान मंदिर सेवा समिति की तरफ से क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय अनुष्ठान हुआ। कस्बे के श्री राम जानकी नगर स्थित मां शीतला मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। जौरा बाजार संवाद के अनुसार, प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ।
मथौली संवाद के अनुसार कसबा के हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। अखंड कीर्तन हुआ। अंत में हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह क्षेत्र के रोहुआ मच्छरगावां स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा डुमरी, तेलगावां, पकड़ी, जमुआन, विशुनपुरा मधवलिया का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
फाजिलनगर संवाद के अनुसार कस्बा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकाली शोभा यात्रा मुख्य बाजार, बाबू बाजार, काॅलेज रोड, ब्लाॅक रोड होते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

हनुमानगंज जयंती पर खड्डा नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : rajori news

हनुमानगंज जयंती पर खड्डा नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : rajori news

हनुमानगंज जयंती पर खड्डा नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : rajori news

हनुमानगंज जयंती पर खड्डा नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : rajori news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें